पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच व धमकी, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि तीन पहले पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव निवासी मान सिंह पुत्र धर्मपाल यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो फरवरी की शाम वह अपने घर जा रहा था, इस दौरान गांव के उसके विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगे, जिसका विरोध करने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया, किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने उमाशंकर उर्फ पोलो , मोहन , रविन्द्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *