Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर का कोई काम नहीं करती और मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाती है, इस बात की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो धमकी देते हुए पत्नी को बुला ले गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रसीदमई गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र चुन्नू ने गुरुवार को कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की एक युवती के साथ हुई थी, श्याम सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी आएदिन माता पिता के झगड़ा करती है और दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहती है, घर का कोई काम नहीं करती, जिसका विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाती है, पीड़ित के मुताबिक मंगलवार को खाना बनाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई जिसके बाद उसकी पत्नी मायके वालों को बुला लिया जहां पत्नी के मायकेवाले धमकी देते हुए पत्नी को बुला ले गए । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।