अल्पसंख्यक मोर्चा ने कैंप लगाकर भरवाया फार्म 6

PRAYAGRAJ NEWS:  भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के तेलियरगंज वार्ड में कैंप लगाकर नए मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरवाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फार्म 6 भरवाना अति आवश्यक है। अल्पसंख्यक मोर्चा के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। मोर्चा कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकार की जो लाभकारी योजनाएं हैं अल्पसंख्यकों के लिए उन्हें उन तक पहुंचाने का काम करें। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवाब खान, शादाब खान, शबाब खान, शमसुल कमर, बिलाल अहमद, फैज़ान अहमद, अस्मात कमाल, मोहम्मद सरीफ, मोहम्मद मुजीब, निघत खान, मोहम्मद अदनान, सोज़ेफ मालिक, मुस्तफ़ा अहमद टिंकी,  शमीम फारूकी,  एखलाक हुसैन, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद अली, मंजू खान, हबीब अहमद , विवेक मिश्रा आदि लोग इस अवसर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *