Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: अचलपुर स्थित शांति निकेतन स्कूल में मंगलवार को विश्व रिकॉर्ड धारक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार अर्पित सर्वेश का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गर्व, प्रेरणा और उत्साह के वातावरण से ओत-प्रोत रहा।
सम्मान समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग उपाध्याय ने अर्पित सर्वेश को सम्मानित करते हुए कहा कि वे केवल एक साहित्यकार ही नहीं, बल्कि प्रतिभा, परिश्रम और निरंतर साधना के प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रतापगढ़ को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। ऐसे व्यक्तित्व विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अर्पित सर्वेश की साहित्यिक उपलब्धियों, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लेखनी की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि महान रचनाकारों का सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर शिक्षिका सौम्या त्रिपाठी ने कहा कि अर्पित सर्वेश जैसे व्यक्तित्व विरले होते हैं। उनकी साहित्यिक साधना और निरंतर उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि समर्पण और अनुशासन से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। वे न केवल प्रतापगढ़, बल्कि पूरे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं सौम्या त्रिपाठी, फरजाना, आकांक्षा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन प्रेरणादायक संदेशों और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सृजनात्मक सोच का संचार हुआ।