थाना प्रभारी को पदोन्नति पर एसपी व एएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा जनपद औरैया के थाना अछल्दा प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों द्वारा पंकज मिश्रा को नई जिम्मेदारियों के साथ सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत करने, कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने एवं आम जनता के साथ मधुर व संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *