Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध पुरुष, जो चलने में असमर्थ थे, उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं उनके पास पहुंचे और उनकी बात सुनी। तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।