Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को ग्राम-पतेरी मंडल-राजगढ़ विकासखंड-राजगढ़ विधानसभा-मड़िहान में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई दिनो से चल रहा है, गुरुवार को समापन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फाइनल मैच ग्राम नदीहार एवं ग्राम अमोई के बीच मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैट-बाल से खेल एवं फीता काटकर कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दोनो टीमों के खिलाड़ियों से आशा है कि खेल भावना से खेल कर अच्छा प्रदर्शन करे,जिससे उनके क्षेत्र मे नाम हो। विधायक ने अन्यत्र जरूरी कार्यक्रम होने के वजह से समापन का पुरस्कार वितरण करने के लिए प्रतिनिधि के रूप मे अनिरुद्ध सिंह को नियुक्त किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,दौलत राम सिंह, प्रदीप सिंह, अमीरचंद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।