Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझवां पहुंचा। जहां ग्राम मझवां निवासी जाग्रति मौर्य पुत्री श्री सभाजीत मौर्य को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजा गया हस्ताक्षरयुक्त एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। बताते चले कि 28.08.2025 को क्रिश्चयन हास्पिटल कछवां के पास पिकअप के धक्के से जाग्रति मौर्य 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जो बी0फार्मा0 की छात्रा थी जिसे एपेक्स हास्पिटल चुनार में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा था। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा ही मदद करते है। उन्होने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता। चेक देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रदेश सचिव दामोदर मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, भूप नरायन यादव, आशीष राय, सतीश मिश्रा, मोती मौर्य, साधो मौर्या, मुकेश मौर्या, अरशद अली आदि शामिल थे।