Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर बजट में दिया गया है ध्यान रू पंकज जायसवाल
PRAYAGRAJ NEWS: आर्य कन्या महा विद्यालय में कौटिल्य अर्थशास्त्र परिषद तथा आईक्यूएसी की ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 पर व्याख्यान सत्र का आज आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता चेयर प्रोफेसर नीति आयोग भारत सरकार तथा पूर्व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रो मनमोहन कृष्ण थे।
उन्होने बताया कि जब हमारा देश आजाद हुआ था, तब हमारी नीति अर्थव्यवस्था के सभी पक्षों पर ध्यान देने की थी, परन्तु 1991 के बाद से सरकार की नीति मार्ग-दर्शन, सहायता एवं सहयोग को है,जिसके कारण सरकार केन्द्रीय बजट 2026 – 27 में रक्षा एवं अद्यसंरचना अर्थात पब्लिक गुड्स को प्राथमिकता दे रही है, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को सहयोग प्रदान कर रही है। आपने पॉलिसी- मायोपिया, माइक्रो – मैक्रो पैराडॉक्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों के मध्य- लिंग व आय के स्तर पर बढ़ती असमानता पर चिंता व्यक्त की। पर्यावरणीय व्यय की मात्रा को अपर्याप्त बताया तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बजट को सन्तुलित बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत/ 2047 के लक्ष्य की तरफ बढते हुये दीर्घकालिक विकास को सशक्त करता है जिसके लिये अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अर्चना पाठक ने किया। कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन डाॅ दामिनी श्रीवास्तव, डाॅ सोनम गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ अमित पांडेय ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. इभा सिरोठिया, प्रो निलांजना जैन, प्रो अंजू श्रीवास्तव, डाॅ सुधा, डाॅ रंजना त्रिपाठी, डाॅ श्यामकांत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकायें तथा छात्रायें उपस्थित रहीं।