Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: बहन को छिवकी रेलवे स्टेशन छोड़ने गया भाई लापता, दूसरे दिन ग्रामीणों की मदद से नहर से मिला करछना पुलिस ने शव व मोटर साइकिल को अपने कब्जे में लिया । पुलिस जांच में जुटी। करछना। थाना क्षेत्र अंतर्गत भीरपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के गड़ैला गांव के समीप गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी भरी नहर में एक मोटरसाइकिल और एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र थे और शव व बाइक को नहर से बाहर निकालकर किनारे रख दिया गया था। शव की पहचान राजेंद्र निषाद (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय खेमराज निषाद, निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना हंडिया, जिला प्रयागराज के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार राजेंद्र निषाद बुधवार 4 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन को छोड़ने छिंवकी रेलवे स्टेशन गए थे। इसके बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।खोजबीन के दौरान जब परिजन गड़ैला गांव के पास पहुंचे तो उन्हें नहर में एक मोटरसाइकिल और शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि नहर में पड़ी मोटरसाइकिल भ्थ् डीलक्स (संख्या न्च् 70 म्भ् 9505) राजेंद्र निषाद के रूप में हुईं । करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। करछना पुलिस जांच में जुटी ।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।