Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: फूलपुर तहसील पर गुरुवार को गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा नाम वापस लो , बेरोजगारों को रोजगार दो महात्मा गांधी अमर रहे “जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की । धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन फूलपुर एसडीएम जूही प्रसाद को सौंपा । कांग्रेस ने कहा कि मनरेगा के कमजोर होने से गरीब, मजदूर और किसानों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। पार्टी ने योजना को तत्काल प्रभाव से पुनः लागू कर 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन में किसानों के हितों को लेकर समर्थन मूल्य, खाद-बीज, बिजली और सिंचाई की समुचित व सस्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया को जटिल बनाकर आम जनता को परेशान किया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका बढ़ रही है। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की।इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी । भाजपा सरकार ने मनरेगा के माध्यम से गरीबो का हक छीना है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा के माध्यम से गरीबों के लिए जो रोजगार योजना चलायी थी उसे मौजूदा भाजपा सरकार बंद करने का काम कर रही है । उन्होंने मनरेगा को तुरंत बहाल करने की मांग की । कांग्रेस गंगापार उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों का हक छीनने नहीं देगी । उन्होंने कहा की मौजूदा भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है । चाहे जनता की सेवा हो ,चाहे महिला शशक्तीकरण हो । मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सायरा आयशा, महासचिव सूफिया बानो, डा.अमर सिंह पटेल,गिरधारी लाल गौतम, राजेश पटेल, सुरेश पटेल, मो.शमीम, शफीक हाफिज, श्याम जी धुरिया,शिव प्रसाद मौर्या,सहाना बेगम, दीप माला, पुष्पा चैधरी, सुनीता देवी, सरिता देवी,सितारा देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी, मो.सूफी, सचई प्रधान, दुन्ने, हृदयानन्द यादव, राजा राम विश्वकर्मा, धीरज पटेल, संजय शुक्ला, राधा रमण यादव,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।