Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

19 साल पुराने विवाद का एसडीएम कसया ने किया निस्तारण
KUSHINAGAR NEWS: डीएम जनता दर्शन के दौरान राजस्व ग्राम पचरुखिया की रहने वाली रिंकी देवी पत्नी जितेंद्र राय जमीनी विवाद की फरियाद लेकर पहुंची.रिंकी देवी ने बताया यह विवाद 2007 से चला आ रहा है.हमारी जमीन गाटा नंबर 325 रकबा. 036 हेक्टेयर पर गांव के ही मंटू राय संजय राय हरेंद्र राय अरविंद राय पुत्र माया दत्त राय द्वारा2007 से कब्जा किया गया था. जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने उप जिलाधिकारी कसया डॉ0 संतराज सिंह बघेल को नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी कसया ग्राम पचरुखिया पहुंचकर पुलिस बल के सहयोग से रिंकी देवी के जमीन पर कब्ज़ा दिलवा दिया वे ट्रैक्टर से अपने खेत को जोत भी लिया.यह भी पता चला जो व्यक्ति ने रिंकी देवी का जमीन जोत था उसकी भी इसी गांव में कुछ दूरी पर अनिल राय पुत्र पवारी राम ने कब्ज़ाई हुई थी. एसडीएम कसया मंटू राय संजय राय हरेंद्र राय अरविंद राय पुत्र माया दत्त राय को कब्ज दिलवाया. इस तरह राजस्व टीम और पुलिस बल के समन्वय से जमीनी विवाद का निस्तारण हो गया उप जिलाधिकारी डॉ0 बघेल के साथ थाना अध्यक्ष चौरा खास दिनेश सहनी तथा राजस्व निरीक्षक चौरा खास बृजभूषण तिवारी लेखपाल कन्हैया तथा ग्राम प्रधान सुरेश कुशवाहा तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे. इस तरह 19 साल पुराना विवाद राजस्व टीम तथा पुलिस बल के सूझबूझ से खत्म हो गया.