Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम को मिला तीसरा स्थान
BHADOHI NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भदोही जनपद के खेमईपुर निवासी धीरज कुमार यादव (पुत्र दिनेश कुमार यादव) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जनपद का नाम रोशन हुआ है। गुरुवार को प्रतियोगिता से लौटने के बाद धीरज कुमार यादव जब भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो जनपद के खो-खो खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खो-खो कोच शिवम राय ने बताया कि धीरज कुमार यादव का चयन 25 जनवरी 2026 को गाजियाबाद में आयोजित सब जूनियर नेशनल ट्रायल में हुआ था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर संतोष तिवारी, योगेश यादव, पंकज कुमार, आशीष कुमार, अमरजीत बनवासी, सिकंदर कुमार गौतम सहित कई खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।