सपा का भाजपा नेताओं पर फर्जी फॉर्म-7 जमा करने का आरोप

सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन, झूठें फॉर्म-7 की जांच कराकर उन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं जाने की मांग की
BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने भाजपा नेताओं पर मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम अलोकतांत्रिक तरीके से कटवाने का आरोप लगाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा और बूथों पर पहुंचे झूठे फॉर्म-7 की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वैध मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखने की मांग की गई है, इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित मदर रोल में मौजूद अल्पसंख्यक वर्ग और विशेष जाति के वैध मतदाताओं के नाम साजिश के तहत जनपद के तीनों विधानसभाओं में हटाए जा रहे हैं। भाजपा के नेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी प्रिंटेड फॉर्म-7 बीएलओ के पास जमा कराए जा रहे हैं। जिसमें कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर वैध मतदाताओं को मतदान करने से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। भदोही विधायक जाहिद बेग ने आरोप लगाया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं के लगभग 500 बूथों पर भाजपा नेताओं द्वारा यह अलोकतांत्रिक कृत्य किया गया है। जिनमें से कुछ की सूची डीएम को सौप दी गई है। इन बूथों पर झूठे फॉर्म-7 की जांच कराकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वैध मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखने की मांग की गई है, ताकि लोकतंत्र का मौलिक अधिकार सुरक्षित रहे। औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार तय मान चुकी है, इसलिए चुनाव जीतने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दिकी और पार्टी के एसआईआर प्रभारी शोभनाथ यादव ने कहा कि भाजपा के वोट चोरी का खुलासा हो गया है। जनता भी जान गई है कि बीजेपी कैसे बार-बार सत्ता में वापसी कर लेती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सपा के पीडीए प्रहरी पूरी सतर्कता के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पीडीए प्रहरियों की सजगता और सतर्कता का ही परिणाम है कि इसका खुलासा हुआ है। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, मो.आसिफ खां, डॉ.पवन विश्वकर्मा, अलीशेर खां, शैलेश सिंह मंटू, संतोष यादव, लालचंद बिंद, रामधनी यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, दिलीप भीम कन्नौजिया, पंचलाल सरोज, राघोराम पाल, कमलेश प्रजापति, डॉ.नेब्बूलाल यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, लालजी दुबे, अयूब अंसारी, मुन्ना खां, मिल्लू यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *