चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब को मिली जीत

डॉ. डीएन तिवारी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS:  चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 8 विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। इस जीत में सक्षम के शेरवानी की अचूक गेंदबाजी (6-1-17-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 26.2 ओवर में 120 रन (अक्षत केसरवानी 40, आर्यन यादव व अक्षत रावत 14-14, सक्षम केसरवानी 3/17, मोहम्मद अली 3/31, श्रेयांश जायसवाल 2/13) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 123 रन (आर्यन बनर्जी 40, प्रिंसिपल 35 नाबाद, समर्थ पांडेय 25 नाबाद, अक्षत केसरवानी 1/22, आर्यन यादव 1/51) बना लिए। सक्षम केसरवानी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अकबर अली ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में शनिवार को श्री सहायक क्लब का मुकाबला जैदी इंडोर क्लब से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *