Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर के वार्ड संख्या-20 स्थित ईसाईन पुरवा भिखारीपुर में लंबे समय से जर्जर पड़ी मुख्य सड़क के निर्माण का कार्य अब शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह मौर्य एडवोकेट ने स्थानीय सभासद एवं मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर विधिवत रूप से कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सभासद सुनील गुप्ता एवं क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह सड़क काफी समय से बदहाल थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। सभासद के प्रयास और नगर पालिका अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। नगर पालिका परिषद के जेई अमर सिंह ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत करीब 18 लाख रुपये है। लगभग 250 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण बैरागी के मकान से लेकर दीपक के मकान तक किया जाएगा, साथ ही जल निकासी के लिए दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इस मौके पर मानिकचंद गुप्ता, विनय सिंह, शिव बहादुर सिंह, अभिषेक तिवारी, फूलचंद लोधी, वीरांगना गुप्ता, ठेकेदार सगीर, जीता निषाद सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे हैं।