Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने-चांदी का जेवरात भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 5 फरवरी 2026 को कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर निवासी आरिफ पुत्र बाबू ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 6 फरवरी 2026 को तड़के करीब 3:52 बजे लोधीगंज पुल के पास से आरोपी एहसान पुत्र हलीम निवासी वारसी मैरिज हाल के पीछे अरबपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक गले का हार, दो हथफूल, एक जोड़ा कान की झुमकी, एक मांग की बेंदी, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, चार पैर के छल्ले, दस अंगूठियां और दो गोल नुमा कान झुमर बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय (थाना कोतवाली), प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव (एसओजी टीम) एवं प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा (इंटेलिजेंस विंग) की महती भूमिका रही है।