परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

FATEHPUR NEWS:  हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पलिया बुजुर्ग गांव निवासी राजू की 18 वर्षीय पुत्री खुशी को किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन तुरंत युवती को इलाज के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने युवती को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *