Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा के संत मलूकदास मोहल्ले में रह रही एक विधवा महिला का आरोप है कि उसने मकान खरीदने के लिए पांच वर्ष पहले पांच लाख दिया था, जिसके बाद विपक्षी द्वारा मकान नहीं दिया गया और पैसा मांगने पर हीलाहवाली करते हुए फर्जी चेक पकड़ा दिया गया , पीड़िता के पैसा मांगने पर विपक्षी गाली गलौच कर धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने विपक्षी व उसके दोनों पत्नियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सराय अकील थाना क्षेत्र के रसूलपुर शुकवारा की रहने वाली आराधना देवी पत्नी स्व रामू कुशवाहा अपने मायके में अपने पिता कड़ा धाम थाना क्षेत्र के वार्ड नं 11 संत मलूकदास में रहती है, आराधना देवी ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है, इस दौरान दारानगर के एक व्यक्ति ने उससे घर खरीदने की बात कही, जिसके बाद सिराथू कस्बे में घर देखने के बाद छः लाख में बात तय होने के उपरांत विपक्षी को पांच लाख नकद दे दिया गया, पीड़िता का आरोप है कि पांच साल बीतने के बाद भी घर बेचने के लिए आनाकानी करने लगा, पैसा वापस मांगने पर विपक्षी ने दो चेक दिया जिसमे साढ़े तीन लाख भाई विपिन के नाम एवं एक लाख का चेक पीड़िता के नाम दिया, चेक लेने के बाद पीड़िता बैंक पहुंची तो विपक्षी के खाते में पैसा नहीं था, जिसके बाद पीड़िता ने फिर से पैसों की मांग की तो विपक्षी गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो गया, आराधना देवी का आरोप है कि 23 जनवरी को जब वह अपना पैसा मांगने गई तो विपक्षी व उसकी दोनों पत्नी गाली गलौच कर फर्जी मुकदमे में फसाने एवं धमकी देने लगा। आराधना देवी की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने दारानगर निवासी मोती लाल व उसकी दो पत्नियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।