मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार बिन्द, जनपद विकास को लेकर सौंपा मांग पत्र

MIRZAPUR NEWS: बीते बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार बिन्द ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में प्रदेश द्वारा स्थापित किए जा रहे नए आयामों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही जनपद मीरजापुर के विकास से संबंधित दो प्रमुख मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। राकेश कुमार बिन्द ने विकासखंड लालगंज अंतर्गत ग्रामसभा तुर्कहां के टांडाफाल पार्क एवं गौशाला तक आवागमन के लिए सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा विकासखंड पटेहरा कलां में हर्दी गुलालपुर से रामपुर, टांडाफाल, टेढ़वां, सिंचाई विभाग, डीआईजी कार्यालय होते हुए मीरजापुर से प्रयागराज एवं वाराणसी तक रोडवेज बस संचालन के संबंध में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत करते हुए पुनः मांग पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद एवं मोहित मिश्रा भी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार बिन्द ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *