Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई चैन का टुकड़ा बरामद किया है। थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के देवहट निवासी मनीष सोनी ने 5 फरवरी 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया कि शादी समारोह से लौटते समय उनकी बहन के गले से अज्ञात युवक ने सोने की चैन छीन ली और फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज में मुकदमा संख्या 14/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। इसी दौरान 6 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त वकील कोल पुत्र छोटे लाल कोल निवासी बिलरा पटेहरा थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से छीनी गई चैन का टुकड़ा (पीली धातु) बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।