सड़क हादसे में अधेड़ की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

LAKHIMPUR KHERI NEWS: फन मॉल ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में प्लाईवुड फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान फरधान थाना क्षेत्र के लोनपुरवा निवासी अमर सिंह (40) पुत्र चेतराम के रूप में हुई है। वह खीरी रोड स्थित बालाजी टिंबर प्लाईवुड फैक्ट्री में पिछले आठ वर्षों से कार्यरत थे।अमर सिंह 5 फरवरी को अपने घर से बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री आए थे जहां से वह काम खत्म करने के बाद गुरुवार रात अपने घर वापस बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान फन मॉल के पास ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल ले जाया गया। इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार  को दोपहर करीब 3:30 बजे मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि उनके पिता परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में आकाश के अलावा छोटी पुत्री मुस्कान, प्रभात और संध्या शामिल हैं। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *