कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा की

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के आवाहन कर जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के तत्व प्रधान में कांग्रेस भवन पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया l उक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रमोद जयंत मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा की है l भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में लगातार दलितों पर हो रहे हमले इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दलितों के साथ है l साथ ही जयंती में दलितों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया वर्तमान भाजपा सरकार हमेशा से ही दलितों का शोषण किया है l सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण महापुरुषों के सम्मान के लिए कांग्रेस ने हमेशा कार्य किया है l  बीजेपी नेहाल देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया है l आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकार सिर्फ सिर्फ सभी जातियों को बांटने का कार्य कर रही जनता को इसी में उलझाए रखना उनकी फितरत में है l उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि अब वह वक्त आ गया है कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर दलित वंचित शोषित लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना होगा l कांग्रेसी ही दलितों की सच्ची हितैषी पार्टी है l कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में दलितों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं समानता का अवसर दिया l
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है उनकी नीतियां जनविरोधी हैं l हम सभी को एकजुट होकर पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करनी है l  जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रामजीवन राज ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों वंचितों की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस ही लड़ती है जल्द ही पार्टी की विचारधारा नीतियों को लेकर दलितों के बीच जाएंगे l रात्रि प्रवास भी किया जाएगा संगठन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा जल्द ही पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।उक्त कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।उक्त प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित मोहन चंद्र उप्रेती, सत्ती सरन गौतम, वरुण चौधरी, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, अब्दुल रहीम , सुमित उपाध्याय, शिवम राज आदि l
तदोपरांत जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक भी की गई।उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित शिवम राज महासचिव पप्पू राज अवधेश कुमार कनौजिया उमाशंकर राज एडवोकेट लखीमपुर ब्लाक अध्यक्ष सुंदरलाल राज मनोज कुमार शबनम खान अनुराग राज अभिषेक राज मोहित राज पवन कुमार अमित कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *