Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जनपद लखीमपुर खीरी में नवागत एसपी डॉ ख्याति गर्ग की पहली ही प्रेसवार्ता में चुनिंदा व अहम रोल दिखाई दिया।नवागत एसपी ख्याति गर्ग ने लखीमपुर की बागडोर संभालते ही महकमें के कुछ पत्रकारों क़ो बुलाकर पत्रकार वार्ता कर डाली जिसको लेकर पत्रकारिता जगत में जोर-शोर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।उत्तर-प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल करते हुए लखीमपुर के एसपी संकल्प शर्मा की जगह जनपद की बागडोर, एसपी ख्याति गर्ग क़ो सौंपी। शुक्रवार क़ो नवागत एसपी ख्याति गर्ग द्वारा जनपद का चार्ज सँभालने के बाद बुलायी गयी प्रेस वार्ता में सिर्फ गिने चुने पत्रकारों क़ो बुलाना पुलिस महकमें के गले की फांस बन गया।एसपी की पत्रकार वार्ता के तुरंत बाद से ही जनपद में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया,लोगों का कहना है आखिर ऐसा भेदभाव किस लिये?मामले में एसपी पीआरओ खीरी ने बताया कि मैडम अभी मीटिंग में हैं और मैं इस सम्बन्ध में पुलिस मीडिया सेल प्रभारी से बात करता हूँ।