Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
9 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश में कोल एवं मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए निकाली गई सात दिवसीय पदयात्रा के चैथे दिन शुक्रवार को सायं 5 बजे देवीबांध गांव पहुंची। जहां यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। अपना मंच डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रज्जन कोल के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई है। कोल व मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने हेतु यात्रा का शुभारंभ 3 फरवरी को नारीबारी बाजार से किया गया था। यह यात्रा विधानसभा कोरांव के अधिकांशतः गांवों में घूमते हुए 9 फरवरी को तहसील मुख्यालय पहुंचेगी और उप जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश में कोल एवं मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे। शुक्रवार को यह यात्रा बघोल, बहरैचा, कैथवल, गड़री, किहुनी लेडियारी नीबी आदि गांवो में घुमाया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से संगठन के जिला मंत्री चंद्रशेखर कोल, जिला सचिव कमलेश कुमार चैधरी, जिला महासचिव शिव नरेश, मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार कोल, राजकमल कोल, रामकली, श्याम कली, हिंछन, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।