Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
प्राप्त समाचार के अनुसार बी पैक्स अकौरिया केंद्र बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी।
PRAYAGRAJ NEWS: जनपद मे किसानों को अपने धान को बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है विपणन वर्ष खरीफ 2025-26 में धान की खरीदारी सरकार द्वारा 1 नवंबर से 28 फरवरी तक किया जाता है इस साल दो फरवरी से ही खरीद बंद कर दी गई है जिससे किसानों को के बीच में हरकम्प मच गया है किसान अपना धान तौल कर परेशान है किसान जब भी सेंटर जाता है वहां पर ताला लटका हुआ है केंद्र प्रभारी से पूछने पर पता चलता है कि सरकार ने खरीद का जिले का जो लक्ष्य रखा था वह पूर्ण हो चुका है जिसकी वजह से अब खरीद नहीं हो पाएगी।जबकि जो किसान टोकन लेकर बैठे हुए अपनी बाडी का इंतजार कर रहे हैं वह सब भी केंद्र पर आकर ताला बंद देखकर परेशान हुए बैठे हैंऔर बहुत से किसान जो कि धान तौल दिए किसी कारण व सरवर ना होने की वजह से उनका फिंगर उनका धान खरीद उस डेट पर नहीं हो पाया तो उसकी वजह से भी धान रखा गया है और खरीद भी नहीं हो पाई है इससे किसान बहुत ही परेशान है जसरा में मार्केटिंग विभाग का सेंटर जिसकी खरीद विगत 3 तारीख से बंद पड़ा हुआ है जिसमें नेफेड का सेंटर पीसीयु का सेंटर और यूपीएसस का सेंटर यह सब बहुत पहले से ही बंद पड़े हुए हैं जिससे किसान वैसे भी दर दर भटक रहा है किसान शासन से मांग कर रहा है कि किसान की जो भी धान क्रय करने के लिए बची हुई है वह सब एक बार तएं समय तक केंद्र को चालू कर कर खरीद कराई जाए नहीं तो किसानों की बहुत ही क्षति होगी और किसान अपना धान औने पौने दामों पर मार्केट में बेचने पर मजबूर हो जाएगा जिससे वह कर्ज में डूब जाएगा।