डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पार्थ के शतक से श्री सहायक क्लब जीता

फोटो: पार्थवर्धन को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार देते क्रिकेट कोच विवेक सिंह।

PRAYAGRAJ NEWS :  पार्थवर्धन सहायक के शतक (116 रन, 84 गेंद, नौ चौके, पांच छक्के) की बदौलत श्री सहायक क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को 93 से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर श्री सहायक क्लब ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन (पार्थवर्धन सहायक 116, सुमित यादव 53, शिवांश पांडेय 43, शिवांश मिश्रा 2/30, अंश सिंह 2/56, सृजन पटेल 1/16) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन (हर्ष राज सिंह 25, पीयूष मिश्रा 24, देवांश कुमार स्वप्निल 22, हर्षवर्धन 23 नाबाद, दिव्यांश यादव 3/25, विपिन पाल 2/39, अभिजीत सिंह 1/30, ऋषभ 1/30) ही बना सकी। पार्थवर्धन को क्रिकेट कोच विवेक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में रविवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल का मुकाबला श्री सहायक क्लब से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *