Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो:गुलशन वर्मा
PRAYAGRAJ NEWS: गुलशन वर्मा के हरफनमौला खेल (48 रन एवं तीन विकेट) से लूकरगंज क्लब ने गायत्री क्लब को 55 रन से हराकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला दस फरवरी को ट्रिपल आईटी क्लब से होगा। लूकरगंज क्लब ने शनिवार को अपने मैदान पर खेले गए दूसरे से सेमीफाइनल में 30 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन (गुलशन वर्मा 48, प्रमोद यादव 44, सचिन ओझा 34, संदीप चौधरी 23, वर्तुल शुक्ला 22, अनूप सिंह 20, सत्यजीत 4/41, अनूप सिंह 2/29, अनुराग बिना 2/51) बनाए। जवाब में गायत्री क्लब की टीम 24.5 ओवर में 182 रन (अनंत दीप 70, आर्यन श्रीवास्तव 29, अनुराग बिंद, 17, अमन श्रीवास्तव व ओमकार 13-13, संदीप चौधरी 3/22, गुलशन वर्मा 3/35, सचिन ओझा व अमन मिश्रा एक-एक विकेट) बना लिए। गुलशन वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।