मोदी सरकार का बजट विकास और रोजगार को देगा नई ऊंचाइयां : रत्नाकर मिश्र

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2026-27 अभियान नगर विधानसभा चौपाल कार्यक्रम शनिवार को अमरावती चौराहा स्थित विधायक के आवास पर सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत लोक कल्याणकारी बजट उत्तर प्रदेश के विकास, रोज़गार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने कहा की सुक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 10 हज़ार करोड़ का प्रोत्साहन हो चाहे हाई स्पीड ट्रेन हो चाहे बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा हो सब कुछ सराहनीय है । कर अधिवक्ता मनोज मैनी  ने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित बजट बताया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कालीन व्यापारी आशीष बुधिया ने कहा की बजट में व्यापारियों के लिए GST रिटर्न फाइल मे सजा का प्रावधान ख़त्म कर दिया गया है जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक भाजपा ज़िलामंत्री गौरव ऊमर ने आए हुए सभी व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम सह संयोजक अलंकार जायसवाल, आलोक बरनवाल, रमेश दूबे, मालती त्रिपाठी, रविशंकर पाण्डेय, मोहन अग्रवाल, नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरि, संतोष पाठक, सिद्धार्थ मिश्रा, अमित श्रीनेत, गोवर्धन त्रिपाठी, महेन्द्र जायसवाल, उमेश सिंह, आशुकान्त चुनाहे,राम अवध, पाण्डेय मनोज खण्डेलवाल, भरत सिंह,अमर बहादुर सिंह, संजय चौरसिया, गिरिश बरनवाल,अश्विनी गुप्ता, चन्द्रांशु गोयल,धर्मदीप जायसवाल समेत सैकड़ों व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग समेत सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *