Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शनिवार को ग्राम सेमरा बरहो, मंडल राजगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान में अपना डेरी सेमरा बरहो के सौजन्य से आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता विगत कई दिनों से चल रही थी।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मीरजापुर एवं ग्राम सुगनापुर की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के आयोजक अपना डेरी के दधिबल सिंह, अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, प्रभात सिंह, बलवंत सिंह, मुकेश सिंह, राम आशीष सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।