अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई दुकानदारों ने सूचना न देने का लगाया आरोप

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  कस्बा में अचानक बिना सूचना के अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ जिसमें जमकर नोंक झोक हुई मजिस्ट्रेट ने पालिका प्रशासन, के साथ सुरक्षा को लेकर एस आई अंशुल कुमार ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसमें प्रशासन ने नेशनल हाईवे और अति संवेदनशील मार्ग सरकारी अस्पताल रोड पर कार्रवाई की गई है।
शनिवार को मजिस्ट्रेट बालक राम और अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से हाईवे पर बरवर चौराहा से बरवर जाने वाले नेशनल मार्ग पर सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई जिससे लोगों में अफरा तफरी फैल गई अचानक कार्रवाई से दुकानदारों का सामान नष्ट हो गया उन्हें हटाने का मौका नहीं मिल सका दूसरी ओर चौराहे से सरकारी अस्पताल जाने वाले संवेदनशील मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आपातकाल में अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसमें कई घायलों को एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण के चलते इलाज न मिल पाने से मौत हो चुकी है। प्रशासन ने कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबारा करने पर जुर्माना लगाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *