Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
42 में से केवल 4 का मौके पर हुआ निस्तारण
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मितौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इस समाधान दिवस में कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए। इनमें से केवल 4 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 17, पुलिस विभाग की 6, विकास विभाग की 6, आपूर्ति विभाग की 5, विद्युत विभाग की 4, जल निगम की 3 और शिक्षा विभाग की 1 शिकायत शामिल थी। शेष सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।