Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय नागरिकों ने सभासद और बिजली विभाग का जताया आभार
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी मे चमन चौराहे के पास झूलते बिजली के तारों की समस्या, को बिजली विभाग द्वारा मात्र 2 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया है।स्थानीय सभासद राकेश कुमार जी और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर खतरनाक तरीके से लटक रहे तारों को कसकर सुरक्षित ऊंचाई पर पहुँचाया। इस त्वरित कार्रवाई से स्कूली वैन चालकों और मोहल्ले के बच्चों ने राहत की सांस ली है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इसी प्रकार हर समस्या का त्वरित समाधान हो, तो शहर की सूरत बदलते देर नहीं लगेगी।
“हम बिजली विभाग के संबंधित इंजीनियरों और हमारे सक्रिय सभासद का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।”