महा शिवरात्री के देखते हुए गोला कोतवाली मे पीस कमेटी की बैठक

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  आगामी पंद्रह फरवरी को महा शिवरात्री के उपलक्ष्य मे गोला मे गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता मे हुई पीस कमेटी की बैठक मे सुरक्षा व्यवस्था व लाईट ,पानी,प्रकाश ब्यबस्था व बैरिकेटिग के जरिये आम जन मानस को सुरक्षित भगवन भोले नाथ के दर्शन कराने के लिये लोगो से आग्रह किया गया और सभी जगहों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी कराने आदि को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि को इंगित किया गया।इस दौरान गोला चेयरमैन मे शाम को शिव बारात के समय शांत ब्यबस्था बनाये रखने के लिये मेला कमेटी का सहयोग बनाये रखने का निवेदन किया।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी,तहसीलदार भीम चन्द, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंबर सिंह के साथ तमाम गोला नगर के गणमान्य नागरिक व वार्ड मेम्बर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *