Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) यदि पशु पक्षी अविवेक पूर्ण कार्य करे तो समझा जा सकता है। वे बुद्धि व विवेकहीन है। लेकिन जब बुद्धि व विवेक रहते मनुष्य अपनी हरकतों से ऐसा समाज विरोधी व संस्कार विरोधी कार्य करने व केवल अपने को संकट में फंसाले और हवालात की हवा खाने को विवश हो जाए तो उसे क्या कहेंगे? विगत दिनों शहर के चुन्नी मुन्नी गली निवासी एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा ही कार्य किया। जिससे शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा को विवश होकर उसे हवालात की हवा खिलाना पड़ गया। सोशल मीडिया (X) के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत चुनी-मुन्नी की गली के दीवार पर बनी हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने पेशाब करते हुए दिखाया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल उक्त वीडियों का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष को0शहर को वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की जांच की गयी तो उक्त व्यक्ति की पहचान मनोज खत्री उम्र करीब 50 वर्ष निवासी चुनी-मुन्नी की गली, बसनही बाजार थाना कोतवाली शहर के रूप में हुई । जिसें पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।