मारपीट व गाली गलौज को लेकर चार के खिलाफ केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  सांगीपुर पुलिस ने पीड़ित के साथ मारपीट तथा गालीगलौज व धमकी को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के रामनगर भोजपुर निवासी छेदी लाल के पुत्र संदीप यादव ने दी गयी तहरीर में कहा है कि वह बीती पांच फरवरी को रात लगभग बारह बजे बोलेरो वाहन से परिहारन का पुरवा पहाड़पुर से सवारी छोड़कर आ रहा था। रास्ते में गांव के नितेश कुमार व तीन अज्ञात रास्ते में स्कार्पियो खड़ी किये थे। पीड़ित ने वाहन हटाने को कहा तब आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा जानलेवा धमकी भी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *