Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
युवाओं में दिखा खासा उत्साह
FATEHPUR NEWS: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव का जन्मदिन फतेहपुर जनपद सहित प्रदेशभर में सामाजिक संगठनों और समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फतेहपुर जिले के खागा, फतेहपुर, बिंदकी, गोधाईया समेत विभिन्न स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। समाजसेवा, युवा नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चौधरी राजेश यादव को प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी हजारों युवाओं और समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। अपने जन्मदिन के अवसर पर चौधरी राजेश यादव ने फतेहपुर वासियों, प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के रोजगार और संगठन को एकजुट करने की दिशा में लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आने वाले समय में कई सामाजिक अभियानों और जनसेवा कार्यक्रमों की शुरुआत का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए युवाओं को आगे आना होगा और संगठन को और मजबूत बनाकर सामाजिक न्याय एवं एकता के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उनके नेतृत्व में हाल ही में आयोजित कई कार्यक्रमों को प्रदेश स्तर पर सराहनीय सफलता मिली है, जिससे यादव महासभा की संगठनात्मक शक्ति और अधिक सुदृढ़ हुई है। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि चौधरी राजेश यादव जैसे ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता संगठन की ताकत और समाज की आशा हैं। उनके नेतृत्व, समर्पण और सेवा भावना के चलते उनका जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का दिन बन गया है।