Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: विधानसभा सिराथू क्षेत्र में खेल सुविधाओं के अभाव को लेकर आवाज तेज होती जा रही है। सैनी कस्बा निवासी एवं जनता इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर गौती में लंबे समय तक शारीरिक शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त शिक्षक रविदास ने खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खेल के मैदान की मांग की है।शिक्षक रविदास ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में खेल मैदानों और बुनियादी खेल सुविधाओं का भारी अभाव है। इसके कारण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक-युवतियाँ अपनी खेल प्रतिभा का विकास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशा, अपराध और भटकाव से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।सेवानिवृत्त पीटीआई ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि यदि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में एक स्थायी एवं सुव्यवस्थित खेल मैदान का निर्माण कराया जाए तो इससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा। खेल मैदान बनने से छात्र-छात्राएं नियमित अभ्यास कर सकेंगे और जिला,प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।पत्र के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए सिराथू विधानसभा क्षेत्र में खेल को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा युवा खेलेंगे तो बढ़ेंगे, और जब युवा आगे बढ़ेंगे तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा।स्थानीय लोगों एवं खेल प्रेमियों ने भी शिक्षक रविदास की इस मांग का समर्थन करते हुए खेल मैदान निर्माण को समय की आवश्यकता बताया है।