फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे व्यक्ति की बाइक चोरी, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के सामने स्थित श्रीराम फाइनेंस दफ्तर के पास खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया, वाहन स्वामी ने खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी फैजान पुत्र अनीस ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मंझनपुर कोतवाली के सामने स्थित श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में ऑफिस में काम करता है, फैजान के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर ऑफिस के पास खड़ी उसकी बाइक चोरों ने पार कर दिया, खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। फैजान की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *