जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के खोचकीमई गांव में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर सैनी पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के खोचकीमई गांव निवासी तेजी लाल पुत्र ननकू ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर के सामने पड़ी जमीन में वह खाद डालता है, तेजी लाल का आरोप है कि गांव का उसका विपक्षी उक्त जमीन में लकड़ी वगैरह रखकर कूड़ा डालते हैं जिसका विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं, पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार की शाम विपक्षी व उसकी पत्नी घर में घर गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अवधेश , सुखलाल एवं औरतों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *