शीशम के पेड़ से टकराकर बाइक चालक घायल

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज के ननमई निवासी अकील अहमद (18) पुत्र सकील अहमद रविवार को दोपहर एक बजे किसी काम से अपनी बाइक से शहजादपुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह रावण मैदान के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का एक पैर टूट गया तथा शरीर में कई जगह चोटें आईं। घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी गणेश कुमार व एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि रावण मैदान के पास स्थित शीशम का यह पेड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस पेड़ से यह चौथी दुर्घटना है। इससे पहले इसी स्थान पर हुए हादसे में  कंधई लाल सरोज की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस पेड़ को हटाया जाए या उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *