4 वर्ष पूरे होने पर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन का स्थापना दिवस सकुशल संपन्न हुआ

MIRZAPUR NEWS: रविवार को विकासखंड सिटी के ग्राम पंचायत जसोवर के पंचायत भवन पर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के 4 वर्ष होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में नेत्र शिविर स्वास्थ्य शिविर का कैंप में सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट व मीरजापुर पॉपुलर हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य संबंधित लोगों की जांच व निशुल्क दवाइयां वितरित किया गया। वही कैंप में काफी संख्या में लोगों की फ्री में आंख का जांच करके सैकड़ो की संख्या में लोगों की मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर है पर चित्रकूट हॉस्पिटल रेफर किया गया। ऑपरेशन के लिए साथ ही साथ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार चतुर्वेदी के साथ संगठन के दर्जनों पदाधिकारी भी मौजूद रहे और केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को  मिर्जापुर पॉपुलर हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर वह स्टाफ को माला पहनकर मोमेंटो व मेडल के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया और साथ ही साथ संगठन के पदाधिकारी को भी सम्मान पत्र मोमेंटो मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रहीस अहमद को भी सम्मान पत्र मोमेंटो मेडल देकर सम्मानित किया गया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा और एक संकल्प लिया गया कि आज हमारे संस्था के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हम ऐसे ही मानव जाति के बीच में मानव के हितों के लिए हर संभव उनकी मदद करने का कार्य करते रहेंगे। शासन प्रशासन से न्याय और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित फिरोज अहमद, राजकुमार चतुर्वेदी, कमलेश कुमार सोनकर, रंजीत यदुवंश, सुरेश यादव, रईस अहमद, अवधेश कुमार मौर्य, यश अग्रहरि,राहुल कुमार, मीना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सावित्री बिंद, सलमान सिद्दीकी, बच्चा लाल, शोएब अंसारी, इम्तियाज अली लालू यादव, पंचम बिंद,चंदन बिंद, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अजय गुप्ता तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *