सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पक्के पोखरा, पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल नगर विधानसभा क्षेत्र के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्के पोखरा वार्ड मोहल्ला पहुंचा। जहां पक्के पोखरा में धारदार हथियार से पंचदेव चौहान पुत्र डंगहर चौहान की हत्या कर दी गई थी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय। इस दौरान ई0 सतीश मिश्रा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, सत्यप्रकाश यादव, मुन्नी यादव, सतीश मिश्रा, संतोष गोयल, मनोज चौहान, रामराज यादव ,रवि सोनकर राम सजीवन चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *