शहर कोतवाली में रमजान और महाशिवरात्रि को लेकर हुई पीस मीटिंग

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) रमजान और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए रविवार की दोपहर थाना शहर कोतवाली परिसर में पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने की। पीस मीटिंग में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से बातचीत की गई। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में वासलीगंज चौकी इंचार्ज जयप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक छोटेलाल, अस्पताल चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर वासलीगंज के सभासद अजय गुप्ता, नंदलाल यादव, यशवंत यादव, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *