Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: कटरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौधा निवासी श्री कृष्ण दूबे व उनकी पत्नी दोनों शारीरिक रूप से विकलांग भी है। विपक्षी रमाकांत, उमाकांत, श्री कांत, और शिवकांत (पुत्र शिव शंकर)। पीड़िता के अनुसार, इनमें से रमाकांत व उमाकांत दबंग वकील है। बताया गया कि श्री कृष्ण दूबे के घर के सामने स्थित लगभग 8 फीट चौड़ा रास्ता है ।जिसका उपयोग सैकड़ों ग्रामीण करते हैं। आरोप है कि विपक्षी इस सार्वजनिक रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया है। जब पीड़ित दंपत्ति ने रास्ता रोकने का विरोध किया, तो आरोपी वकील और उसके भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मीरजापुर के जिलाधिकारी कार्यालय में एक पत्रक सौंपा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई जाए और दबंग वकील के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बंद रास्ते को खुलवाया जाए।