केंद्रीय बजट 2026-27: उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट:मंत्री आशीष पटेल

MIRZAPUR NEWS: रविवार को रमईपट्टी जिला पंचायत सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत केन्द्रीय बजट के परिपेक्ष में प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि / वक्ता उ0प्र0 सरकार के मंत्री आशीष पटेल रहे । मंत्री ने ऐतिहासिक केन्द्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार, तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन – कल्याण को प्रधानता दी गई है । आत्मनिर्भरता को ध्रुवतारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है, तथा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय-शक्ति, और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में पहुँचे। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 से प्रेरित यह एक विशिष्ट युवा-शक्ति प्रेरित बजट है । बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है (i) उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा वैश्विक अस्थिरताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करके वृद्धि को तीव्र और सतत बनाना (ii) जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए उनकी क्षमता निर्माण करना, ताकि वे भारत की समृद्धि-यात्रा के सशक्त सहभागी बनें तथा (iii) आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों का विकास और उपयोग कर सुशासन को अधिक प्रभावी बनाना । ये कर्तव्य सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और क्षेत्रक (सेक्टर) को संसाधन, सुविधाएँ और अवसर सुलभ हों ।  वैश्विक व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्थाओं में व्यवधान के बीच भी भारत समावेशन के साथ महत्वाकांक्षा का संतुलन साधते हुए विकसित भारत की दिशा में दृढ़ कदम बढ़ाएगा । आगे मंत्री ने यह भी बताया कि निरंतर आर्थिक वृद्धि एवं राजकोषीय समेकन विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, सतत वृद्धि, तथा संयत मुद्रास्फीति से युक्त रहे, यहाँ तक कि अनिश्चितता और व्यवधान के काल में भी । जहाँ पूर्ववर्ती सरकारों के समय भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ में गिना जाता था और अकार्यकारी ऋण (एन.पी.ए) गंभीर चुनौती बने हुए थे, वहीं मोदी सरकार ने लगभग 7% की उच्च वृद्धि दर के साथ गरीबी में उल्लेखनीय कमी की दिशा में ठोस प्रगति की है ।
   इसी क्रम में मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है । यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है । हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तार देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है । इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे । हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे । युवा और नई टेक्नोलॉजी 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और VFX लैब स्थापित होंगी जिससे उत्तर प्रदेश के युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे । पर्यटन और रोजगार 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण देने की योजना से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक-पर्यटन केंद्रों में रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती सिटी इकोनॉमिक रीजन के विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभरेंगे के साथ – साथ अनेकानेक ऐतिहासिक बजट पर पत्रकार बंधुओं का ध्यान केन्द्रीत किया । वार्ता के संयोजक जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल एवं संचालन जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने किया। उक्त वार्ता में प्रमुख रूप से एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, डीसीबी चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, जिला मंत्री भाजपा कौशल श्रीवास्तव, शिव शरण राय, सतेश सिंह, आदर्श बघेल, प्रदेश महासचिव अपना दल (एल) शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चौहान के साथ जिले के सभी संवाददाता बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *