Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कार ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को कार लेकर एक बारात में बुकिंग पर जा रहा था। तभी कार में पेट्रोल डालने पंप पर पहुंचा। वह कार से उतरकर शीशा साफ करता है और फिर सेल्समैन से कार में डीजल डालने को कहता है। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। फिर उठा, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाया और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला पढ़ुआ थाना क्षेत्र के लखाही गांव स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर का है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वह कार से उतरकर शीशा साफ करता है और फिर सेल्समैन से कार में डीजल डालने को कहता है। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाया और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा रोड पर लखाही गांव के पास स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर हुई। मृतक की पहचान बिनौरा गांव निवासी नंबरदार के 28 वर्षीय बेटे मसरूर के रूप में हुई है।मसरूर अपनी कार में डीजल भरवाने के लिए गांव से पेट्रोल पंप आया था। कार से उतरने के बाद उसने शीशा साफ किया और सेल्समैन से डीजल डालने को कहा। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी निघासन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।