Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को सुबह इमली चौराहे पर स्थित प्लास्टिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।