पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:तीन लोग घायल दो जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर

दो घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रवाना किया
LAKHIMPUR KHERI NEWS:  रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।यह घटना निघासन थाना क्षेत्र के कस्बे में झंडी रोड पर श्रीराम गोमती के पास हुई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।डॉक्टरों ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें आगे के इलाज के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया।घायल बाइक सवारों की पहचान राकेश, उमेश (निवासी गंगाबेहड़) और हरि (निवासी नई बस्ती) के रूप में हुई है। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परागी पुरवा जा रहे थे, तभी झंडी रोड पर यह हादसा हुआ।सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को निघासन CHC भेजने में मदद की और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *