Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: एस डी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया मे छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवी अरविन्द पाण्डेय रहे,और कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा,आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा उपस्थित रहें।विदाई समारोह मे मुख्य अतिथि अरविन्द पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र छात्राएं देश का भविष्य है और छात्र-छात्राओं का नैतिक कर्तव्य है कि अपनी शिक्षा को पूर्ण कर के देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें विशिष्ट अतिथि मनोज वर्मा और महेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन मेंपरीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिएछात्र-छात्राओ को प्रेरित करते हुए परीक्षा से संबंधित जानकारी दी और उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा एवं योगवती वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सिम्पी चौधरी अंशिका राठौर रीता यादव छत्रपाल वर्मा उपेंद्र वर्मा प्रवेशिका श्रीवास्तव गोल्डी देवी डाली देवी अनुष्का यादव राधा वर्मा सहित छात्राएं उपस्थित है। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया।